Sweden Sex Championship: स्वीडन में शुरू हो रही सेक्स चैंपियनशिप, क्या हैं टूर्नामेंट के नियम, कैसे होगा विजेता का फैसला?

 Sweden Sex Championship: स्वीडन में दुनिया की पहली सेक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है। 8 जून से टूर्नामेंट के मुकाबले शुरू होंगे। स्वीडन सेक्स को खेल की मान्यता देने का पहला देश बन गया है। हम आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट के नियम क्या हैं और कैसे विजेता का फैसला होगा।




स्टॉकहोम (स्वीडन)

 सेक्स ऐसा शब्द है, दुनिया के ज्यादातर जगहों पर खुलकर इसका नाम भी नहीं लिया जाता। इसका नाम सुनते ही लोग मुंह छिपाने लगते हैं। इसे लेकर प्राइवेट में ही बात होती है। लेकिन यूरोप के देश स्वीडन ने इसे खेल की मान्यता दे दी है। वह ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया है। यहां यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप (European Sex Championship) का आयोजन भी किया जाएगा। क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी जैसे पारंपरिक खेल आयोजनों के जैसे ही इस चैंपियनशिप भाग लेने वाले जोड़ों को अपनी स्किल और टीम गेम दिखाना पड़ेगा।




8 जून से सेक्स चैंपियनशिप

स्वीडिश फेडरेशन ऑफ सेक्स 8 जून से यूरोपीय सेक्स चैंपियनशिप का आयोजन करवाएगी और यह कई हफ्तों तक चलेगी। हर दिन 6 घंटे मुकाबले होंगे। हर मैच और एक्टिविटी के लिए 45 मिनट से एक घंटे तक का समय प्रतिभागियों को दिया जाएगा। यूरोप के अलग-अलग देशों से 20 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। इसका लक्ष्य खेल के रूप में सेक्स के बारे में खुली चर्चा को बढ़ावा देना है।

कैसे होगा विजेता का फैसला?

विजेताओं का फैसला करने के लिए दो मानक बनाए गए हैं। 5 जजों का पैनल अपना फैसला देगा। इसके साथ ही दर्शकों की व्यूअरशिप रेटिंग और मूल्यांकन का भी नतीजे पर असर होगा। दर्शकों के वोट का भार 70% होगा जबकि बचे हुए शेष 30% जजों के स्कोर से आएगा। कुल 16 श्रेणी में मुकाबले होंगे। हर मुकाबले के लिए 5 से 10 पॉइंट दिए जाएंगे। अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट पाने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा।





कब और कहां होगी चैंपियनशिप

स्थान: गोथेनबर्ग, स्वीडन

शुरुआत: 8 जून, 2023

अवधि: 6 घंटे/दिन

श्रेणी: 16

प्रतिभागी: 20




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.